फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राशन डीलर से रंगदारी के रूप में मांग रहा महीना

राशन डीलर से रंगदारी के रूप में मांग रहा महीना

Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
राशन डीलर से रंगदारी के रूप में मांग रहा महीना
गढ़ीपुख्ता/शामली। राशन डीलर से हर माह पांच हजार रुपये और राशन के 13 कट्टे रंगदारी के रूप में मांगने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी से भयभीत पीड़ित ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर पलायन करने की बात कही है।
विज्ञापन

राशन डीलर के देवर देवेंद्र कुमार पुत्र चमनलाल ने बताया कि उसकी भाभी गढ़ी अब्दुल्ला में राशन का वितरण करती हैं और वह उसका सहयोग करता है। आरोप है कि गांव निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक उनसे हर माह 13 कट्टे गेहूं और पांच हजार रुपये रंगदारी के रूप में मांग रहा है। मांग पूरी न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के देवर के अनुसार यदि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह मजबूरन परिवार सहित पलायन को करना होगा। उधर, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर रंगदारी मांगी जा रही है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

धमकी भरी ऑडियो भी है पीड़ित के पास
दबंग की धमकी दे वह तंग आ चुके है। कई बार वह उसके मोबाइल पर कॉल कर चुका है। जिसका ऑडियो क्लिप भी उसके मोबाइल में रिकार्ड है। जिसे वह सबूत में रूप में जरूरत पड़ने पर पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed