{"_id":"5dc705bb8ebc3e5b274325da","slug":"case-filed-against-eight-for-divorce-shamli-news-mrt4528000186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक बोलने के आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक बोलने के आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। दहेज को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने और तलाक बोलने के नाम पर पुलिस ने आठ ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोहल्ला अफगानान निवासी खुशनसीब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका निकाह मोहल्ले के इसरार के साथ हुआ था। ससुराल वाले दहेज में उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था।
विज्ञापन
15 सितंबर को उसके पति ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति इसरार, इंतजार, शकील, सदाम, मारूफ, चुन्नी, फाना और सितारा निवासी मोहल्ला अफगानान के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आशु निवासी मोहल्ला आल दरम्यान को पकड़ लिया और शांति भंग की आशंका की धारा में चालान कर दिया।