फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Allegation of Hindu Youth's Religious Conversion and Nikah, Police Begin Probe

शामली: हिंदू युवक के धर्मांतरण और मुस्लिम युवती से निकाह का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने कार्रवाई की मांग

Fri, 04 Sep 2026 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

शामली के भदौड़ा गांव में हिंदू युवक का धर्मांतरण कर मुस्लिम युवती से निकाह कराने का आरोप लगाया गया है। स्वामी यशवीर महाराज ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Shamli: Allegation of Hindu Youth's Religious Conversion and Nikah, Police Begin Probe
यशवीर महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव में एक हिंदू युवक का धर्मांतरण कर मुस्लिम युवती से निकाह कराने का आरोप लगाया गया है। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा, मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

स्वामी यशवीर महाराज ने लगाए आरोप
स्वामी यशवीर महाराज का आरोप है कि हरियाणा के अंबाला से युवक को भदौड़ा लाकर उमरदीन के परिवार ने अपने घर में रखा। इसके बाद उसका धर्मांतरण कराया गया और मुस्लिम युवती से निकाह कराया गया।उन्होंने धर्मांतरण कराने वाले मौलवी और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उनका यह भी आरोप है कि गांव के लोगों को मामले की जानकारी थी, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

विज्ञापन

‘कार्रवाई नहीं हुई तो होगी हिंदू पंचायत’
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो भदौड़ा गांव में बड़ी हिंदू पंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने धर्मांतरण में शामिल बताए जा रहे सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

करीब चार साल पहले गांव आया था युवक
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक करीब साढ़े तीन से चार वर्ष पहले भदौड़ा गांव आया था। जांच अधिकारी कुलदीप के अनुसार युवक का नाम प्रवेश पटना है और उसे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गुलजार उसे अंबाला से भदौड़ा लेकर आया था और इसके बाद वह गांव में ही रहने लगा।

निकाह की भी जांच
जांच अधिकारी के अनुसार युवक के निकाह की भी जांच कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निकाह कब, कहां और किन परिस्थितियों में हुआ।

पुलिस बोली- तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों और युवक की स्थिति की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed