फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candidates created ruckus for not getting admission

प्रवेश न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Candidates created ruckus for not getting admission
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को सम - फोटो : SHAMLI
शामली। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच 23 केंद्रों पर संपन्न हुई। अभ्यर्थी रिमझिम बारिश में भीगते हुए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। दो पाली में हुई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 11441 में 10045 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1396 अनुपस्थित रहे। निर्धारित समय के बाद पहुंचे और सत्यापित शैक्षिक प्रमाण पत्रों के बिना एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने कई केंद्रों पर हंगामा किया।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी बारिश के बीच परीक्षा देने पहुंचे। पहली पाली में 13 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा से आधे घंटा पहले साढ़े नौ बजे तक सभी अभ्यर्थियों को अंदर ले लिया गया। इसके बाद किसी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले और सत्यापित शैक्षिक प्रमाण पत्रों के बिना पहुंचे अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। इसे लेकर वीवी डिग्री कालेज, वीवी इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज समेत कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद अभ्यर्थी बिना परीक्षा दिए ही मायूस होकर वापस जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर और डीआईओएस सरदार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण के चलते सभी अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाने के निर्देश थे, जो अभ्यर्थी बिना फेस मास्क के पहुंचे, उन्हें केंद्र पर उपलब्ध कराया गया। केंद्र के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी, प्रवेश पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। दोपहर ढ़ाई बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई और वीडियोग्राफी कराई गई। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में कुल पंजीकृत 6704 में 5930 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 774 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 4737 में 4145 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 622 अनुपस्थित रहे। इस तरह से परीक्षा में पंजीकृत कुल 11441 अभ्यर्थियों में 1396 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर एंट्री न मिलने पर रो पड़ी गीता
शामली। वीवी पीजी कालेज पर बारिश में भीगते हुए गांव काबड़ौत की मूल निवासी गीता पानीपत से परीक्षा देने पहुंची, लेकिन उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापित न मिलने पर उसे अंदर जाने से रोक दिया और केंद्र से बाहर निकाल दिया। परीक्षा न दे पाने से वह केंद्र पर ही रोने लगी। उसका कहना था कि उसने परीक्षा की अच्छे से तैयारी की थी और शिक्षक बनने की उम्मीद लेकर आई थी। केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने उसे समझाया। इसके बाद वह मायूस होकर बिना परीक्षा दिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed