फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिविर में 175 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 175 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 25 Feb 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 175 लोगों ने किया रक्तदान
कांधला। भाजपा युवा मोर्चा की टीम के द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर 175 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह ने कहा कि रक्त दान इस पृथ्वी पर सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन

रविवार को जैन स्थानक धर्मशाला के सुधर्मा सभागार में शिविर का शुभारंभ भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी दीप जलाकर किया। इस मौके पर संत गोरख नाथ चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में 175 लोगों ने रक्त दान किया। नोएडा से रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने पहुंचकर लोगों की जांच के बाद रक्त लिया। कार्यक्रम में हरबीर मलिक, प्रमोद सैनी अट्टा, अजय संगल, अनुराग शर्मा, विकास पंवार, देवाशीष वर्मा, रोहित विश्वकर्मा के साथ अन्य भाजपा नेताओं ने पहुंचकर नगर की नवनिर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा की टीम का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा नगराध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, राहुल जैन, राजीव चौहान, मोहित कुमार, अमन मित्तल, पारस जैन, उज्जवल जैन, सन्नी सैनी, तुषार जैन, आयुष सिंघल, अजय सैनी, अर्पित अग्रवाल, प्रशांत जैन, सतबीर मास्टर, देवीदास, शुभम जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed