{"_id":"6aed40105d91dd3cd40bd741","slug":"ramayana-box-office-collection-day-1-break-the-record-of-ranbir-and-yash-highest-opening-films-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: रणबीर-यश की फिल्म को मिली साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, 160 करोड़ का था दावा; पहले दिन कितना कमाया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: रणबीर-यश की फिल्म को मिली साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, 160 करोड़ का था दावा; पहले दिन कितना कमाया?
Fri, 06 Nov 2026 08:18 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:18 AM IST
सार
- Ramayana Collection: रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
- फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी दिनों से क्रेज था और इससे काफी उम्मीदें थीं।
- दर्शकों का इंतजार पूरा हुआ और यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरती नजर आ रही है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अदाकारी से सजी फिल्म 'रामायण' का फैंस को काफी इंतजार था। यह इंतजार 5 नवंबर को पूरा हुआ और फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन किया है। इसने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। जानिए फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन
Trending Videos
'रामायण'
- फोटो : अमर उजाला
'रामायण' ने पहले दिन कितना कमाया?
फिल्म 'रामायण पार्ट 1' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। 5 नवंबर को पूरे देश में फिल्म के 13899 शो में दिखाए गए। पहले दिन इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म पहले दिन 160 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी। मगर इसका कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से कम ही रहा।

किस भाषा में कितना हुआ कलेक्शन?
भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11485 शो से के जरिए 47.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। कन्नड़ में 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलुगु में 942 शो से 6 करोड़ रुपये कमाए। तमिल में 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मलयालम में फिल्म ने 281 शो से 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की है। यह फिल्म 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' से तो पीछे रही। मगर 'द राजा साब' और 'पेद्दी' को पछाड़ने में कामयाब रही। इस तरह से यह फिल्म इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यहां जानें इन फिल्मों का कलेक्शन।

इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर ने तोड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'एनिमल' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'रामायण' बन गई है। यहां जानिए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली रणबीर की फिल्मों के बारे में।

रणबीर की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
'रामायण' से छाए यश
साउथ के सुपरस्टार यश की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी है। यश की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' थी। इसने रिलीज के पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसकी जगह 'रामायण' ने ले ली है। जानिए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली यश की टॉप 5 फिल्मों के बारे में।

यश की फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
'जेलर 2' का कितना हुआ कलेक्शन?
- 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी।
- फिल्म ने शुरुआती दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की।
- गुरुवार यानी 22वें दिन इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- इसके साथ 'जेलर 2' का टोटल नेट कलेक्शन 467.65 करोड़ रुपये हो गया है।
- फिल्म ने वर्ल्डवाइड 823.45 करोड़ की कमाई कर ली है।