{"_id":"5aaab24b4f1c1b91778b5a72","slug":"61521136203-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरपका और मुंहपका ने बाबरी में पसारे पांव, तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरपका और मुंहपका ने बाबरी में पसारे पांव, तीन पशुओं की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं के लिए जानलेवा बन गई बीमारी
शामली/बाबरी। बाबरी क्षेत्र में पशुओं की बीमारी खुरपका, मुंहपका पशुओं के लिए जानलेवा बन रही है। गांव में दर्जनों पशु इन दोनों बीमारियों की चपेट में हैं। इस कारण पिछले कुछ दिनों में बाबरी निवासी सुनील कुमार की भैंस व ओमा मिस्त्री की ढाई वर्ष की कटिया व सरदार गुरुनाम सिंह की गाय की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का का कहना है इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है, अभी तक समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण ऋषि के अनुसार उनके पशु, कर्मवीर, ओमवीर, घसीटूपाल, सोमपाल सैनी, मास्टर दिनेश, मंगता, अहसान, सोमपाल, सुभाष आदि ग्रामीणों के पशु बीमार है। सभी का कहना है कि पूर्व में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक यह पशु पालन विभाग के डाक्टर गांव में नहीं पहुंचे।