Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: 14 IPS officers to attend training in Hyderabad, Madhya Pradesh assigns additional charge to other off

मप्र में पुलिस व्यवस्था में फेरबदल: सात जिलों के एसपी और डीआईजी जाएंगे प्रशिक्षण पर, नए अफसर तैनात

Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारी 28वें मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत हैदराबाद में प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन प्रभावित न हो, इसके लिए डीआईजी, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के स्थान पर वैकल्पिक कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
Bhopal: 14 IPS officers to attend training in Hyderabad, Madhya Pradesh assigns additional charge to other off
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 14 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को 28वें मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) फेज-III के लिए कार्यमुक्त करने के संबंध में वैकल्पिक कार्यभार व्यवस्था का आदेश जारी किया है। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में यह प्रशिक्षण 20 नवंबर  तक हो रहा है। प्रशिक्षण में जाने वाले अधिकारियों में एक उप पुलिस महानिरीक्षक और सात जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। गृह विभाग ने इन अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अन्य आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


हैदराबाद में विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था
प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभाग ने नई व्यवस्थाएं बनाई हैं। इसके तहत उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज विवेक सिंह के स्थान पर पुलिस अधीक्षक शहडोल संजय कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। वहीं नगरीय पुलिस भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान की जगह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला कार्यभार संभालेंगी। इसके अलावा 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा का प्रभार 25वीं वाहिनी के सेनानी नागेंद्र सिंह को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के स्थान पर 13वीं वाहिनी के सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: पांच मौतों से पहले ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के जाल में उलझा था नरेंद्र, दो महिलाओं पर परिजनों ने लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पदों पर वैकल्पिक कार्यभार
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के उप निदेशक रामजी श्रीवास्तव के स्थान पर राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि पाण्डेय कार्यभार संभालेंगी। पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष के स्थान पर रेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल विकास कुमार सहवाल की अनुपस्थिति में पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता उनका कार्य देखेंगे। गृह विभाग ने अधिकारियों की रवानगी से पूर्व ही सभी वैकल्पिक व्यवस्थाएं तय कर दी हैं ताकि मैदानी स्तर पर प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

जिलों में नई जिम्मेदारियों का आवंटन

आदेश के अनुसार मनीष खत्री के स्थान पर हेलेन सोनाली सूना और रेल जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश की जगह सिद्धार्थ चौधरी कार्यभार संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ला का प्रभार सेनानी विनोद कुमार सिंह को दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के स्थान पर सेनानी दीपक कुमार शुक्ला कार्यभार देखेंगे। इसी तरह पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराव की जगह अंकित सोनी, पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन की जगह मनोहर सिंह मंडलोई तथा पुलिस अधीक्षक डिंडोरी आशीष खरे के स्थान पर सेनानी सुनील तिवारी जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed