Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Police Tightens Security for Diwali, Steps Up Action Against Criminals and Drug Smugglers

शामली: अपराधियों और नशा तस्करों पर कार्रवाई तेज, एसपी बोले-दीपावली पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 04 Nov 2026 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने दीपावली पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। नशा तस्करों पर कार्रवाई, बाजारों में नो-एंट्री और पुलिस गश्त बढ़ाई गई।

विज्ञापन
Shamli Police Tightens Security for Diwali, Steps Up Action Against Criminals and Drug Smugglers
शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल, पानीपत और सोनीपत की सीमाओं से सटे शामली जिले में दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, वहीं पुलिस की गश्त और निगरानी भी बढ़ा दी गई है। अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते समय में कई बड़ी कार्रवाइयां की हैं। उन्होंने 'अमर उजाला' से बातचीत में त्योहार की तैयारियों और जिले की कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनसीआर में सांस लेना दूभर: बागपत की हवा रेड जोन में, एक्यूआई 308 पर पहुंचा; मेरठ-गाजियाबाद में भी बढ़ा प्रदूषण
विज्ञापन


200 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार, 26 पर पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार, कैराना पलायन के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी फुरकान को हाल ही में न्यूट्रलाइज किया गया। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य शूटरों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब और हरियाणा से होने वाली स्मैक और चरस की सप्लाई के खिलाफ अभियान चलाया गया है। एसपी का दावा है कि इससे बाहरी सप्लाई में 80 प्रतिशत तक कमी आई है। वर्ष 2026 में अब तक 200 से अधिक तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनमें 26 आरोपियों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर एक साल के लिए जेल में निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा दो बड़े तस्करों की संपत्ति भी कुर्क की गई है।

Trending Videos

दीपावली पर बाजारों में नो-एंट्री, 112 पीआरवी करेंगी निगरानी
त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी के मुताबिक, बाजारों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की गई है। दीपावली और अमावस्या के दौरान चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पिकेटिंग मजबूत की गई है।

जिले में 112 पीआरवी की 112 गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। शाम के समय पुलिस की पैदल गश्त भी बढ़ाई गई है। सर्राफा बाजारों, ज्वेलरी शॉप और बैंकों के आसपास विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस की नजर जिले के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों पर रहेगी।

हर थाने में मिशन शक्ति कक्ष, महिलाओं की शिकायतों पर 24 घंटे सुनवाई
एसपी ने बताया कि जिले में आने वाली कुल शिकायतों में करीब 44 प्रतिशत शिकायतें महिलाओं से संबंधित होती हैं। इनके त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति कक्ष स्थापित किया गया है। यहां महिला पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती रहती है, ताकि महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जा सके।

साइबर मित्र के जरिये जागरूकता, अनजान लिंक से बचने की सलाह
साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी थानों में साइबर सेल और हेल्पडेस्क काम कर रहे हैं। गांवों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से साइबर मित्र बनाए गए हैं। ये होर्डिंग और बैठकों के जरिये लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, बैंक खाते से जुड़ा ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और अधिक मुनाफे का लालच देकर किए जाने वाले निवेश के झांसे में न आएं।

नशे की बिक्री की सूचना पुलिस को दें
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि यदि उनके घर या मोहल्ले में कोई व्यक्ति नशे की बिक्री करता है या इसका सेवन करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि परिवार का एक सदस्य भी नशे की गिरफ्त में आता है तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। सूचना मिलने पर नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed