{"_id":"6aea385022d095636b082a41","slug":"bhainswal-underpass-remains-incomplete-despite-an-expenditure-of-eight-crore-rupees-shamli-news-c-26-1-sal1002-177399-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आठ करोड़ खर्च होने के बाद भी अधूरा भैंसवाल अंडरपास, टिन शेड का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आठ करोड़ खर्च होने के बाद भी अधूरा भैंसवाल अंडरपास, टिन शेड का काम अटका
Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल बाईपास अंडरपास पर आठ करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। टिन शेड लगाने समेत कई कार्य अधूरे पड़े हैं। रेलवे अधिकारियों की ओर से धनराशि खत्म होने की जानकारी दिए जाने के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। अब बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान रेलवे अधिकारियों से खर्च का ब्योरा मांगेंगे।
शासन ने वर्ष 2016 में जिला मुख्यालय को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ने वाले 3.5 किलोमीटर लंबे भैंसवाल बाईपास और अंडरपास निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। वर्ष 2017 में अंडरपास निर्माण के लिए चार करोड़ 20 लाख रुपये उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल को जारी किए गए। इसके बावजूद करीब छह साल तक निर्माण अधूरा रहा।
कैराना के तत्कालीन सांसद प्रदीप चौधरी के हस्तक्षेप के बाद वर्ष 2023 में रेलवे निर्माण खंड ने निर्माण का ठेका छोड़ा। पहली किस्त से करीब 50 प्रतिशत काम कराया गया। इसके बाद बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की संस्तुति पर शासन ने दूसरी किस्त के रूप में चार करोड़ 12 लाख रुपये जारी किए। इसके लिए 10 दिसंबर 2025 को शासनादेश जारी हुआ था।
विज्ञापन
ठेकेदार रविंद्र कुमार मलिक ने बताया कि रेलवे निर्माण खंड के अधिकारियों ने परियोजना की धनराशि समाप्त होने की जानकारी दी थी। इसके बाद काम बंद कर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की मांग पर दो किस्तों में कुल आठ करोड़ 32 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। तीसरी बार धनराशि जारी करना संभव नहीं है। शेष निर्माण रेलवे अपने फंड से पूरा कराए।
उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अभिषेक कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से दूसरी किस्त के रूप में धनराशि जारी की गई है। इससे भैंसवाल बाईपास के अंडरपास पर टीनशेड समेत शेष सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे।
रेलवे से मांगा जाएगा खर्च का हिसाब
शामली। जिला पंचायत सदस्य एवं भैंसवाल के पूर्व प्रधान उमेश पंवार ने बताया कि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की संस्तुति पर शासन से धनराशि जारी कराई गई थी। पूरी रकम भेजने के बावजूद अंडरपास अधूरा है। सांसद के माध्यम से रेलवे अधिकारियों से खर्च का पूरा ब्योरा मांगा जाएगा।