{"_id":"5af87ea44f1c1bd5408b50b3","slug":"41526234788-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर टूटने से कांलोली जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर टूटने से कांलोली जलमग्न
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी टूटने से जाट कालोनी के कई मकानों में पानी भरने से दरारें आ गईं। जबकि एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मोहल्ले के लोगों ने सिंचाई विभाग को सूचना देकर नहर का पानी बंद कराया।
शनिवार रात कस्बा कांधला के जाट कालोनी के पास नहर पटरी टूटने से पानी कॉलोनी में घुस गया। कॉलोनी में पीतम सिंह, सलेक, सुखबीर सिंह के मकान के साथ ही अन्य कई मकानों के समीप पानी जमा हो गया। पूरी रात पानी के जमा होने से मकानों में दरारें आ गई। सुबह जब पीतम सिंह अपने घर से बाहर निकले तो चारों ओर पानी ही पानी देखने पर उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना उन्होंने तुरंत मोहल्ले के लोगों के साथ ही अपने परिजनों को दी। कुछ देर में ही वहां पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए मामले की सूचना सिंचाई विभाग को देकर नहर का पानी बंद कराया गया, लेकिन पानी भरने से पीतम सिंह के मकान में दरारें आ गई। इस दौरान सुखबीर सिंह के मकान की दीवार गिर गई। मोहल्ले वासी सत्यवीर वर्मा, सुनील, देवेंद्र, शिवकुमार, राहुल, दिनेश, भीम सिंह ने बताया कि नहर पर बस्ती की ओर पटरी कमजोर हो चुकी है। पूर्व में भी इसके टूटने से बस्ती के लोगों का काफी नुकसान हुआ था। सिंचाई विभाग को कई बार इसकी लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।