{"_id":"5a7758224f1c1b410b8b7074","slug":"31517770786-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने रिजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने रिजवान
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव लिलौन में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा ने किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष के लिए रिजवान लिलौन को मनोनीत किया। कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ने किसानों के साथ 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा किया, लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नही हुआ। नौजवानों को रोजगार की बात कही थी। आज सरकार की कथनी और करनी में बहुत ही अंतर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत बनाने का कार्य करें। रिजवान के समर्थन में सैकड़ों युवाओं ने रालोद की सदस्या गृहण की। सभी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी इमानदारी व मेहनत से रालोद पार्टी में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान दुष्यंत भभीसा, बलबीर सिंह, जसबीर, नदीम, इकराम, दीपक, पिंटू, राजू, इकराम, गयूर, आदि मौजूद रहे।