फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ दी तहरीर

अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ दी तहरीर
ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव किया
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। । कई गांवों के किसानों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए जेई के खिलाफ उगाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि इसके साथ ही मीटर लगाने के नाम पर भी दो हजार की उगाही की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चौसाना के गांव टोडा, बल्ला माजरा, भोगीमाजरा सहित अन्य गांवों के किसान भाकियू नेता के नेतृत्व में एकत्र होकर पुलिस चौकी चौसाना पहुंचे। किसानों की समस्या बताते हुए जेई पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि दो-तीन अन्य रात्रि के समय में किसानों के घरों पर जाते हैं और फर्जी तरीके से बिजली इस्तेमाल की बात करते हुए अवैध उगाही करते हैं। अगर कभी किसानों ने जेई का विरोध किया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। किसानों का आरोप है कि जेई की टीम गांवों में मीटर लगाने के नाम पर दो हजार की वसूली कर रहे हैं। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed