फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   च्चाई की राह पर चलने वाला ही खुदा का नेक बंदा: मौलाना अकीलुर्रहमान

च्चाई की राह पर चलने वाला ही खुदा का नेक बंदा: मौलाना अकीलुर्रहमान

Wed, 03 Apr 2019 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
च्चाई की राह पर चलने वाला ही खुदा का नेक बंदा: मौलाना अकीलुर्रहमान
सच्चाई की राह पर चलने वाला ही खुदा का नेक बंदा
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बे की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था मदरसा मिफ्ता उल उलूम में सालाना इजलास बुखारी शरीफ संपन्न हुआ। इस मौके पर मदरसे में पढ़ने वाले 152 छात्रों को सनद से नवाजा गया।

बुधवार को आयोजित जलसे में ख़िताब करते हुए शेखुल हदीस मौलाना अकीलुर्रहमान ने फ़रमाया कि खुदा का नेक ओर सच्चा बंदा वही है, जो हमेशा सच्चाई की राह पर चलकर गरीबों, यतीमों, मजलूमों, बेसहारा की मदद करता है। मजहब कोई भी हो सभी की पवित्र किताबें आपसी भाईचारा, प्रेम और इंसानियत का पैगाम देती है। उन्होंने दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दहेज एक लानत है, इससे बचा जाए। नौजवानों का जहन इस तरह बदलना चाहिए कि दहेज लेना गुनाह में शुमार कर ले। जलसे में छह हाफिज, 43 मुफ्ती और 103 मौलवी सनद से नवाजा गया। जलसे में आने वाले मेहमानों का इस्तकबाल मदरसे के नायब मोहतमिम कारी वलीउल्लाह खान शेरवानी ने किया। जलसे में मौलाना रिजवान, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद कासिम, मौलाना रफीऊज्जमा, मौलाना आरजू मिंया, मौलाना याकूब, कारी शोयब सैयद वजाहत मियां, हाफिज मोहम्मद सालिम फैज, शेरवानी, जीशान काजमी, काजी तारिक, नौशाद अब्बासी, नजीलुर्रहमान शोएब खान, नवाब अली मियां, अब्दुल रहमान सिद्दीकी आदि शामिल रहे। जलसे के आखिर में मदरसे के मोहतमिम मौलाना हफीउल्लाह खान शेरवानी ने मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed