{"_id":"5afb28434f1c1bd5408b59cc","slug":"151526409283-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठकरनाल हाइवे पर खराब ओवरलोड़ ट्रक ने जाम करा दिया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठकरनाल हाइवे पर खराब ओवरलोड़ ट्रक ने जाम करा दिया शहर
Updated Wed, 16 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर ओवरलोड ट्रक के खराब होने कारण जाम गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए जाम खुलवाया गया।
मंगलवार को करनाल की ओर से मेरठ जा रहे डस्ट से भरा ओवरलोड ट्रक मेरठ-करनाल हाइवे पर बुढ़ाना फाटक के पास खराब हो गया। जिस कारण हाइवे की एक लाइन ठप हो गई। मेरठ-करनाल हाइवे जाम होने का प्रभाव दिल्ली-सहारनपुर रोड, पानीपत-खटीमा मार्ग पर भी पड़ा। जिस कारण पूरा शहर जाम हो गया। सूचना पर टीएसआई भंवर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात को संचालित करने के लिए छह अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई। एक लाइन को रोककर दूसरी लाइन को चलाया गया। फिर उस लाइन को रोककर दूसरी लाइन को चलाया गया। शाम भी पर हाइवे पर खराब ट्रक ठीक नहीं हो पाया था। जिस कारण शहर में जाम बरकरार था। उधर, टीएसआई भंवर सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा था, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा कर यातायात संचालित कराया गया। इसके अलावा करीब 15 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।