फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मिनी बसें मतगणना डयूटी में गई, यात्री हैं हलकान

मिनी बसें मतगणना डयूटी में गई, यात्री हैं हलकान

Fri, 01 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
मिनी बसें मतगणना डयूटी में गई, यात्री हैं हलकान
शामली (ब्यूरो)। नगर निकाय के अंतिम चरण के मतदान के लिए मिनी बसों को अधिग्रहण कर लिया गया था। तीन दिन से लोनी- शामली मार्ग पर मिनी बसों का संचालन बंद रहने से यात्री परेशान रहे है। लोगों का कहना है कि शामली से लेकर लोनी- शाहदरा तक चलने वाली मिनी बसें गांवों में जगह-जगह रुक-रुक कर सवारियों को बैठाकर और उतारकर चलती हैं। ज्यादातर मिनी बसों का संचालन बंद होने से सवारी परेशान है। शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। लोनी-शामली मार्ग पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन में कई घंटे बाद रोडवेज की बसों का संचालन हो रहा हैं। मगर, इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों के लोनी से लेकर शामली तक गांवों में स्टापेज नहीं है। शामली रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि लोनी-शामली मार्ग पर 49 के लगभग मिनी बस हैं, ज्यादातर मिनी बसों को नगर निकाय के अंतिम चरण के लिए अधिग्रहण कर लिया गया था। मतगणना समाप्त होने के बाद मिनी बसें वापस आएगी।
विज्ञापन


रोडवेज चालको की होगी भर्ती
शामली(ब्यूरो)। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि रोडवेज बसों के चालकों की भर्ती की जाएगी। चालक भर्ती के लिए शामली रोडवेज डिपो में अपना आवेदन कर सकता है। आवेदन आने के बाद सहारनपुर रोडवेज डिपो में चयन किया जाएगा। चालकों की भर्ती के लिए दो साल पुराना लाइसेंस और आठवीं पास प्रमाणपत्र आवश्यक हैं।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता होगी
शामली(ब्यूरो)। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जल संसाधनों के विकास के लिए सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के लिए अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर निधार्रित की गई है। प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 6 और 8 तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed