{"_id":"5b71d35b42c79233a94a90ce","slug":"141534186331-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर धनराशि वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर धनराशि वसूलने का आरोप
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के एक कालेज की कक्षा-12 की छात्राओं ने रजिस्ट्री डाक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी शिकायत में कक्षा-12 की होम साइंस प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम 300 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर इकट्ठा किए जारही धनराशि माफ किए जाने की मांग की है। डीआईओएस को भेजी शिकायत में कालेज की छात्राओं ने अवगत कराया कि होम साइंस प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं से 300- 300 रूपये इकट्ठा किए जा रहे हैं। पिछले साल भी 150 रुपये लिए गए थे। कोई भी रसीद भी नहीं दी गई थी। प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रयोग होने वाला सामान भी स्कूल खरीदने को मजबूर किया जाता है। छात्राओं के अभिभावक जब कालेज की प्रधानाचार्या से मिलने नही दिया जाता है। डांटकर भगा दिया जाता हैं।
व्यापारी आज 101 पौधों का करेंगे रोपण
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की शहर के सुभाष चौक पर हुई बैठक में मंगलवार को शामली के वीवी कालेज में 101 पौधरोपण करने का निर्णय लिया हैं। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस व्यापारी धूमधाम से मनाएंगे। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर रोशनी करेगा। एक-एक कर्मचारी को उपहार देकर सम्मानित करेगा। बैठक में नरेंद्र अग्रवाल, पवन गोयल, रवि संगल, आशुपुरी, सुुभाष धीमान, सुखपाल जागिड़ मौजूद रहे।