फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उपाध्याय समाज ने किया थाने पर प्रदर्शन

उपाध्याय समाज ने किया थाने पर प्रदर्शन

Mon, 21 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
उपाध्याय समाज ने किया थाने पर प्रदर्शन
शामली। ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ से तंग होकर आत्मदाह करने वाली छात्रा के मामले में दूसरे आरोपी को अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। रविवार को उपाध्याय समाज के लोगों ने आदर्श मंडी थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला माजरा निवासी छात्रा के साथ इसी मोहल्ले में रहने वाला आकाश कौशिक और उसका साथी शुभम छेड़छाड़ करता था। छात्रा के अश्लील फोटो और क्लिप बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे तंग आकर तीन दिन पूर्व छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी। शनिवार सुबह मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, छात्रा की मां ने आरोपी आकाश और शुभम के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शुभम की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में समाज के लोग आदर्श मंडी थाने पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह थाने पहुंचने पर पीड़िता के परिजनों के साथ पुुलिस ने अभद्र व्यवहार किया, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि फरार आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा उपाध्याय समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा। इस दौरान राधेश्याम उपाध्याय, रीना उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, पवन कुमार, मदनपाल, सुशील कुमार, आकाश कुमार, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, ममता रानी, सुनीता उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, रजनीश उपाध्याय, सुधीर कुमार, राजेंद्र कुमार, मोहन उपाध्याय और सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed