Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather in Western UP: Pollution levels rise in Meerut, Baghpat, Muzaffarnagar, and Shamli

वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में बढ़ा प्रदूषण, सांस के रोगी परेशान, आंखों में जलन

Thu, 26 Nov 2026 06:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 26 Nov 2026 06:27 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर का 208, शामली का 207 और बागपत में 172 एक्यूआई रहा। सुबह के समय स्मॉग छा रहा है। वहीं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
Weather in Western UP: Pollution levels rise in Meerut, Baghpat, Muzaffarnagar, and Shamli
वायु प्रदूषण - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 270 दर्ज किया गया। सुबह प्रदूषण का स्तर 276 तक पहुंच गया था, जबकि शाम को मामूली गिरावट के बावजूद हवा खराब श्रेणी में बनी रही। शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया। जयभीम नगर में एक्यूआई 307 और गंगानगर में 298 दर्ज किया गया। सुबह और शाम स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। रात के तापमान में गिरावट के चलते सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ गया है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों का असर बरकरार है। सुबह स्कूल, दफ्तर और कामकाज के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को प्रदूषित हवा के बीच से गुजरना पड़ रहा है। शाम होते ही फिर धुंध और स्मॉग का असर बढ़ने लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में प्रदूषण अधिक
शहर के अलग-अलग निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर अलग-अलग दर्ज किया गया। जयभीम नगर में एक्यूआई 307 रहा, जबकि गंगानगर में 298 दर्ज किया गया। सेक्टर-4सी शताब्दीनगर में 267, पल्लवपुरम में 254 और एमआईटी कॉलेज क्षेत्र में 222 एक्यूआई रहा। प्रमुख शहरों में गाजियाबाद का एक्यूआई 255, मुजफ्फरनगर का 208 और शामली का 207 दर्ज किया गया। बागपत में अपेक्षाकृत कम 172 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

मौसम का हाल
बृहस्पतिवार को मोदीपुरम में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ रही है। सुबह और शाम ठंड अधिक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है। सीजन में दूसरी बार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आसमान साफ होने और रात में ठंड बढ़ने के बावजूद प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। सुबह और शाम के समय प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए लोगों को खुले में अधिक देर तक रहने से बचना चाहिए। विशेषकर सांस संबंधी परेशानी, अस्थमा और आंखों में जलन की समस्या वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed