Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Balyan Murder Case: Wife Seeks Justice, Threatens Suicide; Wanted Shooters Birthday Video viral

अंकित हत्याकांड: पत्नी ने लगाई इंसाफ की गुहार- न्याय न मिला तो आत्महत्या को होंगी मजबूर, इनामी का वीडियो वायरल

Thu, 26 Nov 2026 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी सीमा ने जल्द इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। उधर, एक लाख के इनामी सत्यम कादियान की सोशल मीडिया आईडी पर जन्मदिन का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case: Wife Seeks Justice, Threatens Suicide; Wanted Shooters Birthday Video viral
अंकित का फाइल फोटो व पत्नी सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में न्याय मिलने में देरी से आहत उनकी पत्नी सीमा ने अब आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी उजड़ गई है और दो महीने से उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी तक नहीं दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी, लेकिन आखिरी सांस तक केस को दबने नहीं देंगी। दूसरी ओर, हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम कादियान के नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


पत्नी बोलीं- दो महीने से जांच की जानकारी नहीं मिली
सीमा ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अपनी पीड़ा जाहिर की है। उनका कहना है कि पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह उजड़ गई है। दो महीने से उन्हें जांच की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। न्याय मिलने में हो रही देरी से वह परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। साथ ही कहा कि वह आखिरी सांस तक इस मामले को दबने नहीं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले- फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा, पार्टी का वजूद बचाना है

Trending Videos

इनामी सत्यम की आईडी पर जन्मदिन का वीडियो
हत्याकांड में एक लाख रुपये का इनामी शूटर करनाल निवासी सत्यम कादियान अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर जन्मदिन मनाने का वीडियो साझा किया गया है। इससे पहले भी इस आईडी पर फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह आईडी कौन संचालित कर रहा है और वीडियो किसने साझा किया है।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सत्यम की सोशल मीडिया आईडी पर साझा की जा रही पोस्ट की भी जांच कराई जा रही है।

26 अगस्त को जिम से निकलते समय हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से निकलते समय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शूटर मारे गए थे। वहीं, साजिश में शामिल रोहित उर्फ लाडला जेल में बंद है।

तीन आरोपियों पर घोषित है एक-एक लाख का इनाम
हत्याकांड में सत्यम कादियान के अलावा आर्यन और मुख्य साजिशकर्ता राहुल उर्फ भोलू पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। तीनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, सत्यम के नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर पोस्ट की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed