{"_id":"5b425a4b4f1c1b0d278b5352","slug":"111531075147-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में श्रद्धालुओ ने लगाई डूबकी, पूजा अर्चना करके मांगी मनोकामनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में श्रद्धालुओ ने लगाई डूबकी, पूजा अर्चना करके मांगी मनोकामनाए
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी में रविवार को हरियाणा एवं आसपास से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी गई।
सुबह से ही यमुना नदी में स्नान और दान करने लिए यूपी- हरियाणा से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर विशेष पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। ऊंचा गांव निवासी पंडित राजीव शर्मा ने बताया कि रविवार के दिन यमुना नदी पर विशेष पूजा-अर्चना होती है। यमुना नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ मिलता है। वहीं, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करने के उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया। इस दौरान यमुना नदी किनारे प्रसाद की दुकानें लगी थी। पानीपत से आए श्रद्धालु राम किशन और राजीव ने बताया कि पिछले कई माह से यमुना नदी सूखी पड़ी थी। लेकिन अब कुछ सप्ताह से यमुना में पानी आने के कारण उन्हें बहुत खुशी है।