फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नगर निकाय चुनाव के प्रेक्षक पहुंचे शामली डीएम कैंप पर जिले के अफसरो से की मुलाकात

नगर निकाय चुनाव के प्रेक्षक पहुंचे शामली डीएम कैंप पर जिले के अफसरो से की मुलाकात

Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के प्रेक्षक पहुंचे शामली   डीएम कैंप पर जिले के अफसरो से की मुलाकात
शामली (ब्यूरो)। रविवार की शाम को नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक अजय यादव जिला मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह समेत जिले के अफसरों से परिचय प्राप्त किया। निकाय चुनाव के संबंध में जानकारी ली। सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में वह सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट एवं सभी आरओ-एआरओ की बैठक लेकर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। एडीएम ने बताया कि प्रेक्षक की ठहरने की लोक निर्माण विभाग में सभी व्यवस्था करा दी गई है। सभी प्रत्याशी अपनी समस्याओं का सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग में उपस्थित होकर एवं मोबाइल नंबर 7839453030 से निराकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रेक्षक की मौजूदगी में हुआ रेंडमाईजेशन
शामली। एडीएम ने बताया कि चुनाव प्रेक्षक अजय यादव ने कलक्ट्रेट में स्थित एनआईसी में पहुंचकर तृतीय रेंडमाईजेशन किया। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगाए गए मतदान कार्मिकों की कुल संख्या, उपस्थिति, मत पैकिंग, पोलिंग पार्टी की जानकारी ली। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ,एसपी अजयपाल शर्मा, सीडीओ रेणु तिवारी, एडीएम शिवबहादुर सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार और निकाय के आरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed