{"_id":"69011b9ac40b38d82d07236e","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156168-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भुड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
कस्बा निवासी ओविंदर ने बताया कि भाई कुलदीप की शादी पांच माह पूर्व खुदागंज के मकरंदापुर गांव की रहने वाली रानी के साथ हुई थी। भाई की पत्नी करीब डेढ़ माह से मायके में थी। भाई कई बार पत्नी को बुलाने गया, लेकिन वह नहीं आई। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कुलदीप की अचानक तबीयत बिगड़ी। उसे लेकर बरेली जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
कुलदीप दो भाइयों में छोटा था। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गांव में बने मकान में अकेला रहता था। उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से कुलदीप की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी।