{"_id":"6aad94e792f58b3946062e82","slug":"birth-certificates-will-now-be-issued-under-the-new-system-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-185052-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अब नई व्यवस्था से बनाया जाएगा जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अब नई व्यवस्था से बनाया जाएगा जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग जिला पोषण समिति और महिला कल्याण विभाग की बैठक हुई।
डीएम ने जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाने के संबंध में बताया कि एक से दो वर्ष की आयु तक के बच्चों का नया जन्म प्रमाणपत्र संबंधित एसडीएम की अनुमति से और दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद बनाया जा सकेगा।
डीएम ने पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के ऐसे सभी लाभार्थी जिनके आधारकार्ड बन चुके हैं, उनका विवरण एकत्र कर अपार आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीडीओ ऋषिपाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद