फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work on widening of Palia-Shahjahanpur highway stopped

Shahjahanpur News: पलिया-शाहजहांपुर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य रुका

Fri, 03 May 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Work on widening of Palia-Shahjahanpur highway stopped
शाने अली, व्यापारी, सिंधौली
शाहजहांपुर/ सिंधौली। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से पलिया-शाहजहांपुर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य कई स्थानों पर रुका हुआ है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तो धूल का गुबार उड़ता है, साथ ही सड़क पर गड्ढे होने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन



पलिया-शाहजहांपुर 731 हाईवे का चौड़ीकरण कार्य कार्यदायी संस्था एनएचएआई करा रही है। सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। खुटार से लेकर पुवायां रोड स्थित बाइपास तक 48 किमी. सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। मार्च 2021 में भूमि के अधिग्रहण का काम शुरू हुआ था। जहां-जहां भूमि अधिग्रहण पूरा हो गया, वहां चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


खुटार से लेकर शाहजहांपुर सदर क्षेत्र तक कुल 3500 काश्तकार शामिल हैं। इसमें से करीब 2200 काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। इनमें पुवायां और सदर तहसील के काश्तकार शामिल हैं। 1300 मामले विवादित होने की वजह से अभी तक भूमि अधिग्रहण का काम अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगभग 135 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है। इसके लिए कुल धनराशि 211.4 करोड़ का लक्ष्य था। इसमें 162.79 करोड़ रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। अवशेष धनराशि 48.43 करोड़ है। इसमें 31.83 करोड़ की जमीन विवादित है।





वर्ष 2025 तक चौड़ीकरण का कार्य होना है पूरा

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2023 में हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। इसे मार्च 2025 में पूरा होना है। भूमि अधिग्रहण में देरी होने की वजह से काम अटका हुआ है। इसमें सबसे बड़ी वजह विवादित मामले बन रहे हैं।





खुटार और शाहजहांपुर के बीच हाईवे के अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा होने के करीब है। विवादित मामलों को निपटाकर किसानों के खातों में धन भेजा रहा है। हाईवे का निर्माण समय से पूरा हो जाएगा।




- बीपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

शाने अली, व्यापारी, सिंधौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed