{"_id":"6884c2494fb7886dd006a03f","slug":"villagers-created-a-ruckus-at-the-power-substation-demanded-ample-electricity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148997-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा, मांगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा, मांगी भरपूर बिजली
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भीषण गर्मी में बिजली की लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। उपखंड अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
इन दिनों खुदागंज फीडर से जुड़े गांव रामपुर उत्तरी, पोसिल, पलिया, नवादा आदि गांवों में बिजली की ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। इसके विरोध में कई ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर सवार होकर तमाम ग्रामीण उपकेंद्र जा पहुंचे और नारेबाजी के साथ हंगामा किया।
बाद में उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन देकर कहा कि भीषण गर्मी में कटरा खुदागंज ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति ज्यादा बाधित हो रही है। आपूर्ति के समय लो वोल्टेज होने से पंखे तक नहीं चल रहे हैं। नलकूप नहीं चलने से तमाम फसलें सूख रहीं हैं।
विज्ञापन
एसडीओ ने आश्वस्त किया कि विद्युत आपूर्ति में शीघ्र सुधार कराया जाएगा और लो वोल्टेज की समस्या खत्म करने के लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इस दौरान सपा नेता विवेक यादव, भानु प्रकाश, रामदेव सिंह, नरेश सिंह, राम रतन सिंह, गुरु दत्त मिश्रा, छोटे लाल, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
--
14 घंटे बाद चौहनापुर उपकेंद्र से चालू हो सकी बिजली आपूर्ति
कुर्रियाकलां। शुक्रवार की शाम आंधी के दौरान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई 33 केवीए की हाइटेंशन लाइन 14 घंटे बाद शनिवार को सुबह आठ बजे चालू हो सकी। इसके साथ ही चौहनापुर उपकेंद्र के सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
चौहनापुर उपकेंद्र को आगमपुर शाहाबाद के 132 केवीए उपकेंद्र से बिजली मिलती है। शुक्रवार की शाम चौहनापुर उपकेंद्र की 33 केवीए इनकमिंग लाइन पर आंधी के दौरान गूलर का एक पेड़ गिर गया। इस वजह से लाइन क्षतिग्रस्त होने से उपकेंद्र के कुर्रियाकलां, निकरा और चौहनापुर फीडर से जुड़े करीब पांच दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।
अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने बारिश के बावजूद मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने के लिए क्रेन मंगानी चाही, लेकिन वह नहीं मिल सकी। बाद में जेई ने लाइनमैन और ग्रामीणों की सहायता से विशाल पेड़ हटाने का कार्य पूरी रात कराकर सुबह से विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी। संवाद
--
एक्सईएन से मिले किसान
पुवायां। शनिवार को किसानों ने विद्युत निगम के एक्सईएन से मिलकर लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
पुवायां क्षेत्र के जमुनिया फीडर के अंतर्गत मंजीत सिंह, मुख्तार सिंह, इंद्रजीत सिंह, अशोक पटेल, वीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, शोबिंदर वर्मा, मूलचंद, शिवदास आदि किसानों ने पुवायां के बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर एक्सईएन रमेशचंद्र भारती को बताया कि लो वोल्टेज के कारण नलकूप के मोटर नहीं चल पा रहे हैं और सिंचाई न होने से फसलें सूख रहीं हैं। एक्सईएन ने एसडीओ जगदीश सिंह को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या का निदान करने के लिए अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
-- -कांट में पांच घंटे नहीं आई बिजली, उमस में परेशान रहे लोग
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में लोगाें को बिजली संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। कांट में पांच घंटे तक लोगाें को बिजली के लिए जूझना पड़ा। वहीं शहरी इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान किया। ग्रामीण इलाकों में बिजली की आवाजाही के चलते लोग काफी ज्यादा परेशान रहे।
शुक्रवार रात तेज हवा चलने की वजह से कांट इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान हो गए। तब बिजली निगम के जेई के साथ लोग भी फॉल्ट तलाश करने के लिए निकल पड़े। देर रात में आपूर्ति बहाल हो सकी।
इसी तरह बादशाहनगर उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन फॉल्ट की भेंट चढ़ गई। जंगल में फॉल्ट होने के चलते कर्मचारी तलाशने के लिए जूझते रहे। फॉल्ट की वजह से बादशाह नगर उपकेंद्र की आपूर्ति भी बाधित हो गई। इसके चलते करीब सौ से ज्यादा गांव के लोग परेशान रहे।
शनिवार को निगोही रोड उपकेंद्र का पुलिस लाइन फीडर पर कार्य होने के चलते करीब एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। जलालाबाद का पाली फीडर पर ओवरलोडिंग होने के चलते दिन भर लोगों को काट-काटकर आपूर्ति दी गई।
पुवायां के गंगसरा में शनिवार को सुबह से बिजली गायब हुई, जो शाम तक नहीं आई। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से उपभोक्ता परेशान रहे। संवाद