{"_id":"6abaa6cdd8e3a612a10e7fe2","slug":"dreams-of-childrens-weddings-and-building-a-home-washed-away-by-the-floods-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-186013-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ में धुल गए बेटे-बेटियों की शादी और घर बनाने के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ में धुल गए बेटे-बेटियों की शादी और घर बनाने के अरमान
विज्ञापन
किसान विपिन अग्निहोत्री, बहरी कुर्रिया।
शाहजहांपुर। पहले बाढ़ और फिर लगातार कई दिन तक तेज बारिश से खेतों में गिरकर डूबी फसलों के कारण परेशान किसान अब दोबारा नदियों में उफान बढ़ने से बेहद व्यथित हैं। किसी को अपने बेटे और भाई की शादी करनी थी तो किसी ने बहन के हाथ पीले करने की तैयारी की थी। कुछ लोग अपने घर बनाने का मंसूबा संजोए हुए थे, लेकिन बारिश और बाढ़ की आपदा ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
000
किसानों की बात
फरवरी में बहन की शादी होनी है। इसके लिए आठ एकड़ में धान लगाया था। तीन एकड़ फसल तेज हवा और बारिश में गिरकर डूब गई। बाकी फसल गर्रा की बाढ़ के निशाने पर आई तो कहीं का नहीं रहूंगा।
-विपिन अग्निहोत्री, बहरी कुर्रिया, कांट
--
तीन एकड़ खेत में धान और मक्का को फसल की थी। तेज हवा और बारिश से एक एकड़ धान की फसल गिर गई। माघ माह में बेटे की शादी भी होनी है। कहां से खर्च पूरा होगा, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
-राधाकृष्ण, नगलाजाजू, कांट
--
इस बार 15 बीघा खेत में धान लगाया था। उम्मीद थी कि फसल अच्छी होने पर भाई की शादी हो जाएगी। बारिश में धान की फसल खेत में गिरकर डूब गई। अब गर्रा में उफान बढ़ने की दशा में डूबी फसल नष्ट होने का खतरा है।
-पवन शुक्ला, खिरिया, खुदागंज
--
बेटी की शादी करनी है और उससे पहले घर की मरम्मत कराने की योजना बनाई थी। दो एकड़ धान इन्हीं कामों के लिए लगाया था, लेकिन बारिश और बाढ़ से फसल खराब होने से उम्मीदों पर पानी फिर गया।
-राम अवतार, चौरा बगरखेत, मिर्जापुर
--
फसलों के नुकसान का सर्वे कराया गया है। प्रभावित किसानों की फीडिंग कराई जा रही है। शासन से नुकसान का मुआवजा मिलेगा।
-अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व