फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vaishnavi came first in the 100 meter race

Shahjahanpur News: सौ मीटर की रेस में अव्वल रहीं वैष्णवी

Wed, 26 Nov 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi came first in the 100 meter race
कांट में ग्रामीण खेल लीग में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
कांट। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयुष एकेडमी के मैदान पर आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में मंगलवार को बालिका सीनियर वर्ग की वाॅलीबॉल स्पर्धा में आयुष एकेडमी, जूनियर वर्ग में ऐंठापुर और सब जूनियर वर्ग में आयुष एकेडमी की टीम विजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में आस्था ने पहला, सुनिष्ठा ने दूसरा और श्याम ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शोभित प्रथम, ब्रजेश द्वितीय और रामकृष्ण तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जारा प्रथम, शिवा द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इसी वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शोभित प्रथम, ब्रजेश द्वितीय और रामकृष्ण तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में आदित्य प्रथम, प्रतीक द्वितीय और निखिल तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुचि प्रथम, ऋचा द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक अरविंद कुमार सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इंद्रजीत लोधी के संचालन में हुए कार्यक्रम में राहुल उपाध्याय, संजीव मिश्र, व्यायाम प्रशिक्षक सतेंद्र कुमार, एडीओ अजय भदौरिया, अरविंद शर्मा, आदेश कुमार, राम मुरारी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed