{"_id":"6206707e6850b104e9231050","slug":"up-elections-2022-shock-to-sp-tilhar-candidate-roshanlal-verma-and-his-sons-have-been-booked-for-violation-of-code-of-conduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Elections 2022: सपा को झटका, तिलहर से प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा व उनके बेटों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections 2022: सपा को झटका, तिलहर से प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा व उनके बेटों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
Fri, 11 Feb 2022 08:45 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:45 PM IST
सार
सचल दल द्वितीय टीम के रामनरेश सिंह की तहरीर पर निगोही थाने की पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 145, 146, 341, 171-एच, 269, 188 और महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत धारा 3 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा रोड शो में
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। तिलहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा और उनके ब्लॉक प्रमुख बेटे सचिन कुमार व मनोज कुमार समेत 500-600 अज्ञात लोगों पर बगैर अनुमति के रोड शो निकालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सचल दल द्वितीय टीम के रामनरेश सिंह की तहरीर पर निगोही थाने की पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 145, 146, 341, 171-एच, 269, 188 और महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत धारा 3 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
500-600 समर्थकों पर भी केस
एफएसटी के सदस्य रामनरेश सिंह ने निगोही थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.10 बजे सपा के प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा अपने पुत्र सचिन कुमार और मनोज कुमार निवासी कस्बा निगोही ने 500-600 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के जुलूस निकाला, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। कोविड-19 महामारी के निर्देशों का पालन भी नहीं किया गया।