{"_id":"68190ecece3e2f007f00a657","slug":"two-days-before-the-tilak-ceremony-the-girl-consumed-poison-with-her-friend-and-died-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143142-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलक से दो दिन पहले युवती ने दोस्त संग खाया जहर, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलक से दो दिन पहले युवती ने दोस्त संग खाया जहर, युवती की मौत
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती रूजहा खुर्द का पवन कश्यप। संवाद
- फोटो : mathura
खुटार। गांव रूजहा खुर्द में जहर से युवती की मौत हो गई। युवती के घर में मौजूद उसके दोस्त को परिजनों ने पकड़ लिया और हत्या का आरोप लगाते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया। दोस्त ने भी जहर खाया है, उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। युवती के घरवालों को मंगलवार को तिलक चढ़ाने जाना था, जबकि शादी 10 मई को थी।
गांव रूजहा खुर्द की वंदना सक्सेना (22) की गांव के ही पवन कश्यप से काफी गहरी मित्रता थी। दोनों की अलग जाति होने के कारण वंदना के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने वंदना की शादी मदनापुर क्षेत्र में एक युवक से तय कर दी थी। वंदना की शादी दूसरी जगह तय किए जाने का पवन विरोध कर रहा था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात पवन दीवार फांदकर वंदना के घर घुस आया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वंदना की घर में ही मौत हो गई।
परिजनों ने पवन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जहर खाने के कारण गंभीर हालत में पवन को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जबरन शादी करना चाहता था दोस्त, गला दबाकर मार डाला
- युवती की मौत के बाद उसके परिजनों ने दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप
- पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, युवती का विसरा किया गया सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। युवती की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त पवन ने ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
रविवार रात में हुई घटना की जानकारी जैसे ही मिली पुलिस ने पवन को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती पवन ने बताया कि वंदना ने उसे फोन करके कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती है। उसे कहीं ले जाए। इस पर पवन ने मना कर दिया।
वहीं, वंदना की मां और बड़ी बहन का आरोप है कि पवन जबरिया शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर रात में घर में घुसकर वंदना की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी जहर खा लिया। वंदना और पवन की गहरी मित्रता थी। पवन उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता था, लेकिन जातियां अलग-अलग होने के कारण दोनों परिवारों को रिश्ता मंजूर नहीं था।
पवन भी बाहर रहकर काम करता है। वह अक्सर गांव आकर कई दिन रुकने के बाद काम पर लौट जाता था। वहीं वंदना के परिजनों के पास थोड़ी जमीन है, जिससे परिवार की गुजर बसर होती है। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वंदना के तीन भाई हैं।
वंदना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चेहरे पर निशान मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शादी वाले घर में गूंजा करुण क्रंदन
वंदना के घर शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। आज तिलक जाना था, इस कारण परिजनों ने तिलक का सामान भी जुटा लिया था। कुछ मेहमान भी आ चुके थे। शादी में पांच दिन ही शेष थे, इस कारण परिवार में ढोलक की थाप पर शादी के गीत भी गाए जाने लगे थे। रविवार रात भी महिलाएं गीत गाने के बाद सोने चली गईं। सुबह तड़के वंदना की बहन आहट पाकर उठी और पवन को घर में देख उसे पकड़ने के साथ शोर मचाया। कुछ ही देर में वंदना का शव मिल गया, इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती रूजहा खुर्द का पवन कश्यप। संवाद- फोटो : mathura