फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Municipal Corporation has stopped the free WiFi service, considering it unnecessary.

Shahjahanpur News: गैरजरूरी मानकर नगर निगम ने बंद कर दी फ्री वाईफाई सेवा

Thu, 20 Nov 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has stopped the free WiFi service, considering it unnecessary.
धर्मेश
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में छह स्थानों पर फ्री वाईफाई सुविधा को नगर निगम ने बंद कर है। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि शहर के लोगों को फ्री वाईफाई सेवा की जरूरत नहीं है, जबकि अन्य महानगरों में यह सुविधा लगातार चलाई जा रही है। पिछले एक वर्ष से यह सेवा बंद है और नगर निगम इसे शुरू कराने के पक्ष में भी नहीं है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 18 नवंबर 2021 को वाईफाई सेवा की शुरुआत की गई थी। पहले चरण में शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, नगर निगम कार्यालय परिसर, कलक्ट्रेट व विकास भवन परिसर, कनौजिया अस्पताल के पास, सुभाष टावर (घंटाघर) व हनुमत धाम पर आने-जाने वाले लोगों के लिए फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने बीएसएनएल से तीन वर्ष का 63 लाख 72 हजार रुपये में अनुबंध किया। नगर निगम प्रति वर्ष के हिसाब से 21 लाख 24 हजार रुपये का भुगतान बीएसएनएल को करता था। वर्ष 2024 नवंबर में बीएसएनएल से नगर निगम का अनुबंध खत्म हो गया। इसके बाद नगर निगम से दोबारा अनुबंध नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अधिकारियों ने माना, बेवजह खर्च हो रही थी धनराशि
नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि शहर के अधिकतर लोगों के मोबाइल में नेट की व्यवस्था है। इसलिए नगर निगम का बजट बेवजह खर्च हो रहा है। इसलिए नगर निगम ने इस योजना को बंद करा दिया। इसके बंद होने से आम लोगों को काफी निराशा हाथ लगी। निगम के इस कदम को लोग गलत बता रहे हैं।
--
लोगों की बात
फोटो- 13
घंटाघर के पास दुकान है। वाईफाई की फ्री सुविधा मिलने पर उसका इस्तेमाल कर लिया करते थे। नगर निगम ने बगैर किसी कारण के सुविधा को बंद कर दिया।
-धर्मेश
-
फोटो- 14
दुकान पर बैठने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। फ्री में वाईफाई सुविधा से कुछ मदद हो जाती थी। अब रिचार्ज कराकर परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है।
- राहुल
-
फोटो- 16
घंटाघर पर वाईफाई सुविधा मिलने पर आंबेडकर पार्क में अक्सर छात्र बैठकर अपने जरूरी नोट इसके माध्यम से तैयार कर लेते थे। इसके बंद होने से वे निराश हैं।
- विभु गुप्ता
--
फोटो- 17
पहले सिर्फ बात करने के लिए मोबाइल रिचार्ज कराते थे। अब नेट का रिचार्ज कराने पर खर्च बढ़ गया है। इस सुविधा को फिर से शुरू करना चाहिए। अधिकतर शहरों में यह सुविधा उपलब्ध है।

- आकाश
--
शासन के निर्देश पर शहर में छह स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बीएसएनएल से तीन वर्ष का अनुबंध किया गया था। शहर के लोग अधिकतर अपने मोबाइल में नेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। नगर निगम पर बोझ बढ़ रहा था। इसको देखते हुए यह सुविधा बंद कर दी गई है।
- आशीष त्रिवेदी, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

धर्मेश

धर्मेश

धर्मेश

धर्मेश

धर्मेश

धर्मेश

धर्मेश

धर्मेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed