{"_id":"6973bf99a1438370b90ecb06","slug":"talks-were-held-with-bsa-and-an-agreement-was-reached-on-a-legally-compliant-adjustment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-163793-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएसए से की वार्ता, नियमसम्मत समायोजन पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएसए से की वार्ता, नियमसम्मत समायोजन पर सहमति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए दिव्या गुप्ता से शुक्रवार को मुलाकात की। इस बीच शिक्षक समायोजन/स्थानांतरण प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति सदस्य अंकुर त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे समायोजन के विरुद्ध नहीं है। यह आवश्यक है कि समायोजन-स्थानांतरण प्रक्रिया शासनादेशों एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपादित की जाए। बीएसए ने कहा कि यदि समिति बिंदुवार विश्लेषण करते हुए विसंगतियों का विवरण प्रस्तुत करती है, तो 27 जनवरी को फिर से बैठक आयोजित कर समाधान पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।
बैठक में यह भी सहमति बनी कि जो बिंदु निकलकर आएंगे, उन्हें जिलास्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस बीच जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं अवकाश तालिका से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, नफीस अहमद, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद