{"_id":"6a4e904b0366dcf7de0d83e9","slug":"skill-lab-to-be-set-up-at-medical-college-surgery-and-treatment-to-be-learned-using-mannequins-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-178415-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेगी स्किल लैब...पुतलों से सीखेंगे सर्जरी व इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेगी स्किल लैब...पुतलों से सीखेंगे सर्जरी व इलाज
Wed, 08 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट के जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं व उपकरणों से लैस स्किल लैब (कौशल प्रयोगशाला) बनाई जाएगी। इस लैब में एमबीबीएस और एमडी छात्र वास्तविक मरीजों का इलाज करने से पहले आर्टिफिशियल डमी (मानव पुतलों) और तकनीकी उपकरणों की मदद से सर्जरी व इलाज के तरीके सीखेंगे।
प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि लैब के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव पास होते ही चिकित्सा भवन में अत्याधुनिक स्किल लैब की स्थापना की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में प्रायोगिक ज्ञान और कुशलता को बढ़ावा मिलेगा। स्किल लैब में छात्रों को विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं और तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थी वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकेंगे। इस लैब का निर्माण होने से मेडिकल छात्र रोगियों को इंजेक्शन लगाना, ह्रदय पंप करना व अन्य नई तकनीक सीखेंगे। इससे जच्चा-बच्चा के साथ ही अन्य रोगियों के इलाज करने में दक्ष बनेंगे। मरीज के प्राथमिक उपचार से लेकर अन्य तरीकों के बारे में जानकारी के साथ ही प्रैक्टिकल कराया जाता है, जो स्किल लैब में होगा। लैब में मानव शरीर के मॉडल के अलावा विभिन्न अंगों के मॉडल मौजूद रहेंगे।
-- -- -- -- -- --
स्वास्थ्यकर्मियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
- अगर किसी की हादसे में हड्डी टूट जाए, घायल हो जाए तो बेसिक सपोर्ट के जरिये इलाज करने के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देने के साथ ही मॉडल पर प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। इससे उनकी झिझक दूर हो सकेगी। स्किल लैब के संचालन से स्वास्थ्यकर्मियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन::
- कांट के जिगनेरा स्थित मेडिकल कॉलेज में स्किल लैब बनाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पास होते ही काम शुरू हो जाएगा।
- डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज