फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Second phase of Mission Indradhanush begins

Shahjahanpur News: मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण शुरू

Tue, 12 Sep 2023 05:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Second phase of Mission Indradhanush begins
शाहजहांपुर में जलीकोठी पीएचसी केंद्र में टीकाकरण का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ.आरके गौतम। स्त्रोत: स
नियमित टीकाकरण से वंचित रहने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएंगे टीके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण का शुभारंभ जलीकोठी पीएचसी में सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले में पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा। दूसरा चरण 16 सितंबर तक चलेगा। तीसरा चरण नौ से 14 अक्तूबर के मध्य चलाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में जिले में 2186 सत्र आयोजित होंगे। इसमें 3894 गर्भवती महिलाओं और 15263 बच्चों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। वही दूसरी तरफ शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सुरक्षा कवच तैयार होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. कुमार गुंजन,डीएमसी यूनिसेफ हुदा जेहरा, डीपीएम इमरान, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed