फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत, परिजन ने लगाया जाम

Tue, 12 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Road accident
छात्रा की मौत के बाद जाम लगाए लोगों से बात करते एसडीएम, सीओ - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। घर से साइकिल पर स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा सोमवार सुबह आठ बजे धान लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ दूसरी साइकिल पर जा रही छोटी बहन ने शोर मचाया तो चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ा। बाद में मुआवजे पर सहमति बनने के बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

गांव चांदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद राठौर की 14 वर्षीय पुत्री अर्चना देवी गांव नवदिया ओरीलाल के स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह सुबह आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। साथ में अर्चना की छोटी बहन राधा देवी दूसरी साइकिल से चल रही थी। गांव केसरपुर मोड़ के पास अर्चना पीछे से धान लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई और उसकी पहिये से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। राधा ने शोर मचाया तो ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन

राधा देवी ने घर सूचना दी तो परिवार और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोग एसपी और ट्रैक्टर स्वामी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। एसडीएम सतीश चंद्रा और सीओ बीएस वीरकुमार ने भी उन्हें समझाया, लेकिन जाम नहीं खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ट्रैक्टर स्वामी खुटार थाने पहुंचे और एसडीएम, सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में मुआवजे को लेकर सहमति बनने के बाद जाम खोला गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर छात्रा का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जाम लगने से परेशान हुए लोग
खुटार गांव केसरपुर मोड़ के पास जाम लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोग गांवों के दूसरे रास्तों से खुटार की ओर गए और खुटार से गांव जाने वाले लोग भी दूसरे रास्तों से घर पहुंचे।

छात्रा के परिवार के लोगों और ट्रैक्टर स्वामी के बीच पंचायत हुई है। पंचायत में क्या तय हुआ इसकी जानकारी नहीं है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
- बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed