फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pvt ambulance forced from District Hospital

जिला अस्पताल परिसर से खदेड़ दी प्राइवेट एंबुलेंस

Thu, 10 Aug 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Pvt ambulance forced from District Hospital
ambulance - फोटो : file pic

अवैध रूप से जिला अस्पताल परिसर में खड़ी हो रहीं प्राइवेट एंबुलेंसों को बुधवार रात पुलिस ने खदेड़ दिया। एसडीएम सदर व सीओ सिटी के निर्देशन में पुलिस का डंडा एंबुलेंस चालकों पर चला तो एक साथ सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर अस्पताल परिसर से बाहर हो गए। इस दौरान पुलिस की कुछ चालकों से नोकझोंक भी हुई। कुछ चालक टेंपो छोड़कर भाग गए। जिन्हें पुलिस ने लावारिस में दाखिल किया है। जिला अस्पताल परिसर और गेट के पास प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी न हों इसके लिए चालकों को स्पष्ट निर्देश हैं। बावजूद इसके प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी रहतीं हैं। बुधवार को कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी लक्ष्मीनरायण चौधरी जिला अस्पताल में दोपहर को रक्तदान शिविर का उद्घाटन और रक्त समूह निर्देशिका का विमोचन करने आए थे। वापस जाते समय उनकी गाड़ी एंबुलेंस की वजह से अस्पताल गेट पर कुछ देर को रुक गई, हालांकि पुलिस ने जल्दी से एंबुलेंस को हटवाया। मंत्री के जाने के बाद देर शाम एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला व चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोक पाल पुलिस बल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और वहां खड़ी एंबुलेंस को बाहर करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ चालकों से पुलिस की झड़प भी हुई। पुलिस ने अस्पताल परिसर में मिले पांच टेंपो लावारिस में दाखिल कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed