फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan's son arrested with twelve fake notes of hundred rupees

सौ रुपये के बारह नकली नोट के साथ प्रधान का बेटा गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son arrested with twelve fake notes of hundred rupees
कांट (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत मीर वैश्यपुर के प्रधान यशपाल सिंह के पुत्र विवेक सिंह को सौ रुपये के बारह नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रुपये जनसेवा केंद्र के जरिये खाते से निकालने की बात कही है तो प्रधान पिता ने इसे सत्तापक्ष के इशारे पर चुनावी रंजिश में कार्रवाई करार दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह चौहान के साथ पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज के पास से युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर जेब से 100-100 के 12 नकली नोट बरामद हुए। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि विवेक सिंह रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताते हैं कि विवेक बैंक में 15 हजार रुपये जमा करने गया था। बैंक कर्मचारी ने गड्डी में नकली नोट देखकर पुलिस बुला ली। इस बीच विवेक बैंक से बाहर आ चुका था। पुलिस ने उसे जीआईसी के पास से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक विवेक ने बताया कि 11 अक्तूबर को उसने जनसेवा केंद्र से अपने खाते से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

तीन लोगों से बरामद हुए थे छह हजार के नकली नोट
17 जनवरी को कांट थाना पुलिस ने तीन लोगों को 100 के 60 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया था कि दिल्ली से आने वाली बस का कंडक्टर नकली नोट देकर जाता था। इस वर्ष कांट थाना क्षेत्र में नकली नोट का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे धार्मिक यात्रा पर जाने के दौरान पंचायत घर का निर्माण करा रहे बेटे विवेक ने मजदूरों का भुगतान करने के लिए एक मजदूर को भेजकर जनसेवा केंद्र से यह रुपये निकलवाए थे। उसी गड्डी में 12 नोट नकली थे। यह कार्रवाई चुनावी रंजिश को लेकर की गई है। सत्ता पक्ष के नेता के इशारे पर मेरे बेटे पर कार्रवाई हुई है। - यशपाल सिंह, प्रधान, मीर वैश्यपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed