फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers threw stones when they were not allowed to travel for free, got off the bus and ran away

Shahjahanpur News: मुफ्त में सफर न कराने पर चलाए पत्थर, बस से उतरकर भागीं सवारियां

Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Passengers threw stones when they were not allowed to travel for free, got off the bus and ran away
पथराव के बाद पुलिस चौकी अजीजगंज में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल के पास कंडक्टर से विवाद के बाद एक युवक ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया। आरोपी खुद को रोडवेज का संविदा परिचालक बताकर फ्री यात्रा कराने का दबाव बना रहा था। हंगामा होने पर यात्री बस से उतर गए। उन्हें दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ौत डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल के पास एक युवक बस में चढ़ा। वह खुद को रोडवेज का संविदा परिचालक बताने लगा। इस पर बस के कंडक्टर योगेश शर्मा निवासी हरिद्वार रोड दौराला जनपद मेरठ ने उसका आई कार्ड मांगा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक आई कार्ड होने से इन्कार करते हुए विवाद करने लगा। कंडक्टर योगेश और चालक मनोज कुमार ने मिलकर उसे बस से नीचे उतार दिया। इसपर युवक भड़क उठा और सड़क से उठाकर बस पर पत्थर बरसाने लगा। इससे बस का शीशा टूट गया। अचानक पथराव से बस बैठे लोग लोग घबरा गए और नीचे उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर और बस के चालक ने जैसे-तैसे हिम्मत जताकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस चौकी अजीजगंज ले आए। 40 सवारियां बैठीं थीं जिन्हें दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर भेजा गया। बस के चालक मनोज कुमार की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अजीजगंज चौकी प्रभारी इतेश तोमर ने बताया कि घटना की तहरीर आई है। बस के चालक और आरोपी युवक के बीच समझौते की बात हो रही है। यदि समझौता नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed