फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now no e rickshaw will ply without registration

अब बिना पंजीकरण सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे ई-रिक्शा

Tue, 03 Oct 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now no e rickshaw will ply without registration
file photo - फोटो : अमर उजाला

अब बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा सड़कों पर नहीं दौड़ सकेंगे। इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक के लिए वैध लाइसेंस की जरूरत भी होगी। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।            उप संभागीय परिवहन विभाग ने इस संबंध में जिले के 24 ई-रिक्शा डीलरों को नोटिस जारी किया है। इसमें मोटर यान अधिनियम का हवाला दिया गया है। 

विज्ञापन

जिले के सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें ज्यादातर का रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। इनके चालक वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना भी जरूरी नहीं समझते। तमाम ई-रिक्शों के स्टेयरिंग नाबालिगों में हाथों में होते हैं। ऐसे में कई बार हादसे भी होते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज प्रसाद वर्मा ने जिले के 24 ई-रिक्शा डीलरों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अवैध रूप से ई-रिक्शा का संचालन होने से राजस्व को नुकसान के साथ जनसुरक्षा को भी खतरा रहता है। ई-रिक्शा चालकों से भी कहा गया है कि वह बिना रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा न चलाएं। ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई डीलर निर्माता कंपनियों की टेस्टिंग एजेंसीज से बिना प्रमाण पत्र प्राप्त किए ई-रिक्शा की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed