{"_id":"618ebb3a3119d05a2a326b52","slug":"molestation-shahjahanpur-news-bly4659319183","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने जड़ दिया थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शोहदे ने कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा का घर तक पीछा किया। घर के पास उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया इससे उसके कान से खून निकलने लगा। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
थाना रोजा क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा शुक्रवार को कॉलेज से छुट्टी के बाद ऑटो से घर लौट रही थी।
छात्रा का पीछा कर रहे शोहदे ने ऑटो को रोककर छात्रा को उतार लिया। सहमी छात्रा पैदल ही अपने घर की ओर चल दी। जब छात्रा के पास गली में पहुंची तो शोहदे ने उसे रोक लिया। छेड़छाड़ करने पर छात्रा ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ मार दिया। छात्रा के कान से खून निकलने पर और शोर मचाने पर शोहदा भाग गया। घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद छात्रा के परिजन मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। जहां दोनों परिवारों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद छात्रा परिवार के साथ रोजा थाने पहुंची जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।