{"_id":"691e1caee2b4fbc7500f3340","slug":"meter-reader-calls-allegations-baseless-sends-notice-to-officials-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-158119-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मीटर रीडर ने आरोप बताए निराधार, अधिकारियों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मीटर रीडर ने आरोप बताए निराधार, अधिकारियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
पुवायां। शाहजहांपुर के मोहल्ला सिंजई निवासी मीटर रीडर सोमदेव मिश्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए फंसाने की साजिश बताया है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को नोटिस भेजा है।
विद्युत निगम पुवायां के अधिशासी अभियंता, एसडीओ, सिंधौली के जेई को वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में सोमदेव मिश्रा ने कहा है कि वह वैभू इंफ्राटेक शाहजहांपुर में मीटर रीडर थे। पांच नवंबर को एक्सईएन, एसडीओ और जेई ने सिंधौली के गांव लधौली में मीटरों की जांच की। जांच के आधार पर एक्सईएन ने बरेली के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा, जिसमें सोमदेव मिश्रा पर कैलकुलेटर का उपयोग कर बिल बनाने और मीटर रीडिंग स्टोर करने की बात कही गई है। जिन नौ बिजली उपभोक्ताओं का पत्र में जिक्र किया गया है, उनमें दो लधौली के हैं।
सोमदेव मिश्रा के अनुसार, उन्होंने 20 अगस्त को उपखंड कार्यालय पर लिखित रूप में जानकारी दी थी कि लधौली के उपभोक्ता बिलिंग से मना करते हैं और बिल निकालने की प्रक्रिया में सहयोग नहीं करते हैं। इस बात के वीडियो साक्ष्य हैं कि उपभोक्ताओं ने बिल निकलवाने से साफ मना कर दिया था।
विज्ञापन
जिन बिलों को उनकी ओर से बनाना बताया गया है, वे बिल उन्होंने नहीं निकाले हैं। किसी अन्य व्यक्ति ने उनको फंसाने के लिए बिल बनाए हैं।
--
लधौली गांव में जांच के दौरान सोमदेव मिश्रा के कार्यकाल में ही बिल बनने की जानकारी सामने आई है। अगर उन्हें कोई समस्या है या बिल उन्होंने नहीं बनाए हैं तो इसकी जांच करा दी जाएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
-राजू कुमार, एसडीओ, विद्युत निगम पुवायां