{"_id":"5740ad6c4f1c1b464aac72ca","slug":"mercury-3-6-degrees-crashing-storm-and-drizzle","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बूंदाबांदी से पारा 3.6 डिग्री धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बूंदाबांदी से पारा 3.6 डिग्री धड़ाम
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने सारे पूर्वानुमानों को धता बताते हुए श्शुक्रवार को देर रात अचानक पलटी मार दी। तेज हवा के झोंकों के साथ आंधी चलने और इसी के साथ साथ आसमान पर छाए बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी होने से थर्मामीटर का पारा 3.6 डिग्री धड़ाम हो गया। तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन को काफी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने 28 मई तक लगातार तापमान बढ़ने और उसके रिकार्ड ऊंचाई छूने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का कयास लगाया गया, लेकिन यह सारे अनुमान धरे रह गए। शुक्रवार को रात 11 बजे से तेज हवा चलने लगी। इसी के साथ पश्चिमोत्तर क्षितिज से आसमान में उठी काली घटाएं गड़गड़ाने लगीं। कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान पुवायां और आसपास के गावों में मामूली ओलावृष्टि भी हुई। इससे ठंडी हवा चलने लगी और वातावरण में नमी का समावेश हो गया। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को पूरी रात सुकून की नींद लेने का मौका मिल गया। दिन निकलने पर भी मौसम काफी सुहावना रहा। हालांकि, बाद में दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश बढ़ने से लोगों को उमस का अहसास हुआ। गन्ना शोघ परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार आंधी और ओलावृष्टि से आम की फसल को मामूली नुकसान होने की आशंका है, लेकिन गन्ना, मौसमी सब्जियों को बूंदाबांदी से हानि के बजाय लाभ होगा।
विज्ञापन