फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Intruders at a marriage lawn dragged a young man away from the DJ console and beat him up.

Shahjahanpur News: मैरिज लॉन में घुसे लोगों ने डीजे से खींचकर युवक को पीटा

Fri, 17 Apr 2026 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Intruders at a marriage lawn dragged a young man away from the DJ console and beat him up.
शाहजहांपुर। मैरिज लॉन में घुसकर लोगों ने डीजे पर डांस कर रहे एक युवक को खींचकर पीटा और जातिसूचक गालियां देते हुए मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में सुभाषनगर काॅलोनी निवासी सुजल कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मामला नौ फरवरी की रात एक बजे का है। वह अपने दोस्त विनीत सक्सेना व रामबाबू ठाकुर के बुलावे पर दोस्त की साली की शादी में शामिल होने क्षेत्र के ही एक मैरिज लॉन गए थे। खाना खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे।
आरोप है कि कॉलोनी के अंश श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, ऋषभ यादव, शिवेंद्र यादव, मांटी यादव व केपी यादव ने बिना निमंत्रण के मैरिज लॉन में आकर दबंगई दिखाई। गालियां देकर देते हुए जातिसूचक शब्द कहे। गिरेबान पकड़कर उसे डीजे से खींचा। धक्कामुक्की करते हुए उसे घसीटकर बाहर ले जाने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे लात-घूंसों से पीटा। इससे काफी गुम चोटें आईं। दोस्तों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed