{"_id":"6189781da3bbe06a0d68acdf","slug":"inspection-shahjahanpur-news-bly465493989","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त और आईजी ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त और आईजी ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा
विज्ञापन
जलालाबाद में हेलीपैड का मुआयना करते आईजी रमित शर्मा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को यहां पहुंचे मंडलायुक्त आर. रमेश व आईजी (बरेली जोन) रमित शर्मा समेत कई अधिकारियों ने सभा स्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने बाहर से ड्यूटी पर आए अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ सभास्थल पर ही बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
9 जून को जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होनी है। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से जारी तैयारियां अंतिम चरण में है। सभास्थल के पीछे मंडी को जाने वाली रोड रातों-रात हॉटमिक्स में तब्दील हो गई। सभास्थल के आसपास जिस बड़े मैदान में झाड़ झंखाड़ और कीचड़ व बदबूयुक्त पानी पसरा था, वहां हेलीपैड का निर्माण होने से चमचमाता रहा है।
दोपहर के समय यहां पहुंचे मंडलायुक्त व आईजी ने अधिकारियों के साथ सभा व हेलीपैड स्थल का मुआयना किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीडीओ शैलेंद्र बहादुर, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गिरिजेश चौधरी व एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने सभा स्थल पर गैर जनपद से ड्यूटी पर आए एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियों के अलावा पुलिस के जवानों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।