फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganpati Bappa will be installed in the pandals starting Monday.

Shahjahanpur News: सोमवार से पंडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा

Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will be installed in the pandals starting Monday.
रेती रोड पर बिक्री के लिए रखीं मूर्तियां। संवाद
शाहजहांपुर/ रोजा। गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन शहर में जगह-जगह सजाए जाने वाले पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना होगी। पर्व को लेकर बाजार में भगवान गणेश की मूर्तियों की बिक्री शुरू हो गई है। सड़क किनारे से लेकर दुकानों तक छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक मूर्तियां श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। विक्रेताओं को इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

हथौड़ा से रेती रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे राजस्थान के पाली जिले से आए दो परिवार मूर्तियों की बिक्री कर रहे हैं। इन परिवारों के पांच पुरुष और दो महिलाएं सावन में ही रोजा पहुंच गए थे। बारिश को देखते हुए वे अपने साथ पहले से तैयार की गई गणेशजी की मूर्तियों को लेकर आए हैं। यहां अलग-अलग आकार और डिजाइन की मूर्तियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विक्रेता भरत ने बताया कि इस बार मूर्तियों में कई तरह के डिजाइन और आकार उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 से शुरू होकर 22 हजार रुपये तक है। श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियां खरीद रहे हैं। शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग मूर्तियों को खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर में कई जगह होता है गणेश उत्सव

गणेश चतुर्थी पर शहर में मराठा समुदाय की ओर से कई स्थानों पर गणेश उत्सव मनाया जाता है। सदर मराठा मंडल की ओर से खिरनीबाग स्थित धर्मशाला में आयोजन किया जाता है। चौक क्षेत्र में भी दो प्रमुख स्थानों पर गणेश उत्सव मनाया जाता है। आयोजकों ने पंडालों को सजाने और गणपति स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed