{"_id":"5ea469298ebc3e9092148b8f","slug":"from-the-neighborhood-to-the-market-shahjahanpur-news-bly403833366","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर खबरें देखने के बाद मोहल्लों से लेकर सड़कों तक खुलीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी पर खबरें देखने के बाद मोहल्लों से लेकर सड़कों तक खुलीं दुकानें
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन में गृह मंत्रालय ने जरूरी और गैर जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की छूट दी तो मोहल्ले से लेकर बाजार तक की सभी दुकानें सुबह खुल गईं। दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ भी जुट गई। मगर शहर में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। इधर, डीएम ने कहा कि गृह मंत्रालय ने जो भी आदेश जारी किया है, उसके संबंध में अभी उत्तर प्रदेश सरकार से कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है। इसलिए अभी लॉकडाउन का यथावत पालन कराया जाएगा। आदेश मिलने के बाद दुकानों का समय तय किया जाएगा।
लॉकडाउन लागू होने के बाद घरों में रह रहे लोगों को दूध और सब्जियों की सप्लाई उनके दरवाजे तक कराई जा रही है। इसी केे साथ किराना और खाद्यान्न की दुकानें दो-दो घंटे खुल रही हैं। साथ ही इन वस्तुओं की होम डिलीवरी भी कराई जा रही है। सरकार ने बीते सोमवार से आवश्यक सेवा से जुड़े उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियां चालू कराने के साथ जनहित के लिए लिहाज से जरूरी निर्माण कार्य कराने की भी अनुमति दी है। यह अलग बात है कि सरकारी सेक्टर के केवल वही निर्माण परियोजनाएं शुरू करने की इजाजत दी गई जो ठेकेदारों के स्तर से कराए जा रहे हैं। इधर शनिवार को टीवी चैनलों पर गृह मंत्रालय के हवाले से सभी तरह की दुकानें खुलने की खबरें चलनी शुरू हुईं तो दुकानदारों ने लॉकडाउन की बंदिशों और बाजार खुलने की निर्धारित समय सीमा नजरंदाज कर सुबह से दुकानें खोल लीं। शहर के मोहल्ला बाड़ूजई, मोहनगंज, खलीलशर्की, लोधीपुर, अलीजई आदि में दोपहर बाद तक दुकानें खुली रहीं। यही नहीं, गोविंदगंज में खिलौने की लंबे अरसे से बंद दुकान भी खुली रहीं। खास यह है कि राजकीय ठेकेदारों के स्तर से निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद भी शहरी क्षेत्र मेें सीमेंट समेत हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद भी वे खुली देखी गईं। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ का कहना है कि शहरी क्षेत्र के सीमेंट गोदामों को खोलने की अनुमति नहीं मिली तो डेढ़ माह से रखी सीमेंट की बोरियां पत्थर बन जाएंगी।
जरूरी सामान की दुकानें पहले से खुल रही हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के संबंध में राज्य सरकार से अभी हमें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए लॉकडाउन का पूर्व की तरह ही कड़ाई से पालन कराया जाएगा। शासन से कोई भी आदेश मिलने पर दुकान खुलने का समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन
- इन्द्र विक्रम सिंह, डीएम