फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four arrested with two cars stolen from Delhi

Shahjahanpur News: दिल्ली से चोरी दो कारों के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with two cars stolen from Delhi
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में चोरी की कारों के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस ने चोरी की दो कारों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्य कार चोरी करने के बाद दूसरे राज्यों में बिक्री करते थे। फर्जी आरसी के नंबरों को इन वाहनों में डालकर बेच देते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे बरीखास गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो कारों को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार चार लोगों के संदिग्ध प्रतीत होने पर थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। जांच में कार चोरी की होने की बात सामने आई। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने इकरार अहमद उर्फ आमिर उर्फ कुक्कु उर्फ नेता निवासी ग्राम मोहम्मद शहीद थाना भौगांव जिला मैनपुरी, आरिफ खान निवासी 36 जेपी रेजीडेंस मोहल्ला पक्की सराय नई आबादी थाना ताजगंज जिला आगरा, यूनुस अली निवासी ग्राम गढका थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज हाल निवासी नंद नगरी मंडोली थाना सीमापुरी शाहदरा दिल्ली व नदीम निवासी ग्राम डींगरपुर थाना मैनाठेर, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो कार, पांच आरसी, तीन चेचिस नंबर बनाने की डाई व एक बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन

वाहनों को चोरी करने वाला गैंग बड़े शहरों की पॉश कॉलोनियाें से चोरी करता था। इसके बाद आरोपी कारों पर फर्जी नंबर प्लेट व चेचिस नंबर लगाकर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों में कम दामों पर बिक्री कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
प्रेस का स्टीकर लगा देते थे आरोपी
-बरामद कारें दिल्ली के गणेश विहार से 22 दिसंबर को चोरी की हुई थीं। आरोपी इकरार ने बताया कि उनके पास से मिली आरसी हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति ने दी थी। कार चोरी के बाद उनका चेचिस नंबर मिटाकर आरसी की जगह पर पड़े नंबर को डालकर गाड़ियों पर प्रेस लिखे स्टीकर लगा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed