{"_id":"68ee3b766ad8f8a8c10caac4","slug":"fertilizers-were-distributed-to-farmers-after-seeing-their-aadhaar-cards-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155080-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आधार कार्ड देखकर किसानों को बांटी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आधार कार्ड देखकर किसानों को बांटी खाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां की सहकारी समिति में बांटी गई किसानों को खाद। संवाद कुर्रियाकलां की सहकारी समिति म
कुर्रियाकलां। कई दिन के इंतजार के बाद गांव की सहकारी समिति के गोदाम पर मंगलवार को 400 बोरी एनपीके खाद पहुंची। खाद के लिए कई दिन से समिति कार्यालय के चक्कर काट रहे लघु-सीमांत श्रेणी के छोटे किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से आधार कार्ड देखकर खाद बांटी गई। खाद वितरण से पहले किसानों के आधार कार्ड कंप्यूटर पर फीड करके ई-पास मशीन से उनकी अंगुलियों की छाप भी सत्यापित की गई।
इन दिनों गन्ना और सरसों की बोआई में एनपीके खाद की आवश्यकता होने के कारण किसानों को काफी राहत मिली है। समिति के सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि 400 बोरी एनपीके खाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले लगभग 1500 बोरी डीएपी का वितरण भी किया जा चुका है।
सचिव ने बताया कि जल्द ही डीएपी का नया स्टॉक भी समिति पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को अब तक खाद नहीं मिल सकी है, वह आधार कार्ड के साथ देय रकम जमा करके जरूरत के हिसाब से खाद ले सकते हैं। संवाद