फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer murdered in land dispute in Shahjahanpur

UP News: दिव्यांग भाई की हत्या कर मिट्टी में दबाया शव; आरोपी बोला- शराब में रुपये उड़ा रहा था इसलिए मार डाला

Sat, 25 Nov 2023 01:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 01:45 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गांव मुड़िगवां निवासी दिव्यांग राजेश कुमार की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में मिट्टी में दबा मिला। छोटे भाई ने जमीन को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Farmer murdered in land dispute in Shahjahanpur
शव को सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जमीन के विवाद में कांट थाना क्षेत्र के गांव मुड़िगवां निवासी दिव्यांग राजेश दुबे (60) की उनके ही छोटे भाई ने हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साल के साथ मिलकर बृहस्पतिवार रात में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को गांव के बाहर खेत में मिट्टी में दबाने के बाद घर आकर सो गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


राजेश बृहस्पतिवार को अपनी बहन रश्मि की ससुराल कांट के ही गांव मोतिहासा में गए थे। उनके साथ छोटे भाई गुड्डू का साला विनय भी था। दोनों वहां से कांट जाने की बात कहकर रात में निकल गए थे। गांव के बाहर छोटे भाई गुड्डू ने विनय के साथ मिलकर राजेश को घेर लिया, फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू ने शव को पास के खेत में ही मिट्टी में दबा दिया। सुबह बकरी चराने गए बच्चों ने खेत में दबे शव के पैर जमीन से बाहर देखे तो गांव वालों को जानकारी दी। सूचना पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अमित चौरसिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश के बहनोई राजेश और छोटे भाई गुड्डू को बुलाया। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने संदेह होने पर गुड्डू को हिरासत में ले लिया। उसने जमीन के विवाद में हत्या की बात स्वीकार कर ली।  

शराब में रुपये उड़ा रहा था इसलिए मार डाला 
गुड्डू का कहना था कि राजेश शराब पीने के आदी थे। वह जमीन बेचकर रुपयों को शराब में उड़ा रहे थे। राजेश ने चार बीघा जमीन बेचकर सारे रुपये बर्बाद कर दिए। अब वह अपना कमरा और मकान के सामने की जमीन भी बेचना चाहते थे। राजेश की शादी नहीं हुई थी। वह एक पैर से दिव्यांग थे। कोई काम भी नहीं करते थे। रुपये खत्म होने के बाद शराब पीने के लिए वह जमीन बेच देते थे। इसी वजह से उन्हें मार डाला। 

एक साल पहले भी हुआ था झगड़ा 
बहनोई राजेश कुमार ने बताया कि साले राजेश ने तीन महीने पहले चार बीघा जमीन बेची थी। वर्तमान में मां के हिस्से की दस बीघा जमीन उनके पास थी। इसे वह पट्टे पर देकर 40 हजार रुपये लेते थे। उसके रुपये गुड्डू को नहीं देते थे। इसी बात को लेकर करीब एक साल पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से दोनों में बातचीत बंद थी। राजकुमार के तीन बेटे थे। इसमें दूसरे नंबर के पुत्र पप्पू की परिवार के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

मामूली विवाद में गाली-गलौज के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं भाई राजेश की हत्या के बाद गुड्डू अपने बयानों में फंसता चला गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गुड्डू को गाड़ी में बैठाकर पुलिस विनय की तलाश में आरसी मिशन के रेती स्थित आवास पर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला।  

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मृतक की बहन रश्मि ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed