{"_id":"eaa5344b9ef97e3bd67ad5a4bdafa190","slug":"expensive-electricity-rates-to-congress-last-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरें महंगी करने पर भड़की कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरें महंगी करने पर भड़की कांग्रेस
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू और व्यवसायिक बिजली की दरें महंगी कर दिए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार को भड़क उठीं। संगठन से जुड़ी महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन देकर बिजली की दरें पूर्ववत लागू करने के साथ आपात बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का नेतृत्व करते हुए संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी शारदा थापा और शहर अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता में पहले से आक्रोश है। अब बिजली की दरें बढ़ाकर प्रदेश सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने पर आमादा है। कानून व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे, लेकिन इस ओर से सपा सरकार बेपरवाह बनी हुई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि थानों पर जाति विशेष के इंचार्ज जनता को न्याय दिलाने के बजाय उनका शोषण कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें सरकार का संरक्षण मिल रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस लेने को सरकार के निर्णय में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। प्रदर्शन में वंदना सक्सेना, कमला मिश्रा, सरिता श्रीवास्तव, रुचि सक्सेना, पुष्पा देवी, सुमनलता, गीता, अमला देवी, आशु, नीतू, प्रभा मिश्रा आदि शामिल रहीं।